जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने नई टीम की घोषणा की हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महासचिव, 11 प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक सह-कोषाध्यक्ष सहित 29 पदाधिकारियों की सूची की घोषणा की। बयान के अनुसार बालकनाथ योगी, सुखबीर जौनपुरिया, सीआर चौधरी, नारायण पंचारिया, सरदार अजयपाल, मुकेश दाधीच, संतोष अहलावत, चुन्नीलाल गरासिया, प्रभु लाल सैनी, जितेंद्र गोठवाल, श्रवण सिंह बागड़ी को प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
नई टीम की घोषणा में भजन लाल शर्मा, दीया कुमारी, जगवीर चाबा, दामोदर अग्रवाल और मोतीलाल मीना को प्रदेश महासचिव घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त विजेंद्र पूनिया, प्रियंका मेघवाल बालान, वासुदेव चावला, भानु प्रताप सिंह, नीलम गुर्जर, महेंद्र कुमावत, हीरालाल नागर, सांवलाराम देवासी, अनंतराम विश्नोई, कृष्णा कटारा, पिंकेश पोरवाल को प्रदेश मंत्री घोषित किया गया।
इसी तरह पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष जबकि श्याम अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। इससे पहले आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी विधानसभा और अगले साल के लोकसभा चुनावों के लिए रोडमैप बनाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ