राजस्थान में कांग्रेस सरकार की 50 हजार भर्तियां रद्द

जयपुर। राजस्थान में भाजपा सरकार ने 50 हजार पदों पर होने वाली महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की भर्ती को रद्द कर दिया है। शांति और अहिंसा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने के आदेश दिए हैं। कांग्रेस सरकार में साल 2023-24 के बजट में तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत ने इन भर्तियों की घोषणा की थी।
चुनावी साल में इस भर्ती को शुरू करने पर भाजपा ने कांग्रेस पर सवाल उठाए थे। इसको लेकर उन्होंने जोधपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता का कहना था कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक साल के लिए अस्थायी नियुक्तियों के आवेदन मांगे, जो नियमों का उल्लंघन है। सितंबर 2023 में हाईकोर्ट ने सरकार को भर्ती प्रक्रिया जारी रखने की तो छूट दी थी, लेकिन नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगाई थी।

भाजपा ने पिछली सरकार के 2 फैसले बदले: इससे पहले भाजपा सरकार ने सोमवार को राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना को बंद कर दिया था। इसमें युवाओं को 10 हजार रुपए महीने दिए जाते थे। यह योजना साल 2021-22 में शुरू की गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ