विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के दौरान विधायक ने उड़ाया ड्रोन

चित्तौड़गढ़। कपासन तहसील के ग्राम पंचायत हथियाना में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के दौरान विधायक अर्जुन लाल जीनगर द्वारा कृषक माधुलाल प्रजापत के खेत पर ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया खेत में छिड़काव का ड्रोन उड़ाकर की नई तकनीकी शुरुआत की।  कृषि अधिकारी रामजस खटीक ने बताया की जिले में सिंचाई रकबे के साथ खेती का क्षेत्रफल भी बढ़ा है। सही समय पर कीटनाशक व खाद छिड़काव खेती की मांग है। ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जा रहा है कि मजदूरों का अभाव बना हुआ है। खेती का प्रबंधन मुश्किल हो जाता जा रहा है। इसे देखते हुए ड्रोन से छिड़काव की जानकारी दी जा रही है। हथियाना ग्राम के आसपास के आए किसानों ने ड्रोन से गेहूं की फसल पर नैनो यूरिया का छिड़काव करते हुए देखा इस नई तकनीक के प्रति  सभी किसानों में काफी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक आशा जोशी ने उत्साहित किसानों कोआश्वस्त किया कि बहुत जल्दी इस तकनीक के आवेदन भरवाए जाएंगे      सहायक कृषि अधिकारी जसवंत कुमार जाटोलिया ने कृषकों को नैनो यूरिया के फायदे बताएं डे नोडल अधिकारी राम सिंह चुंडावत, शिक्षा विभाग विकास अधिकारी सुरेश गिरी गोस्वामी, समाज सेवक भंवर लाल खटीक, रोलिया सरपंच रतन नाथ योगी, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश मारू, कनिष्ठ लिपिक किशन लाल जाट एवं कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गोड, पूर्व जिला अध्यक्ष लालूराम वैष्णव, कृषि संगठन के खेल मंत्री बालूराम शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक महेश परिहार, सुमित्रा जाट एवं स्थानीय किसान उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ