चित्तौड़गढ़। खेल हमारे व्यक्तित्व विकास में सहायक होते है। खेलो से आपसी भाईचारा बढ़ता है। आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण व शहरी खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के अनेक सार्थक प्रयास किये जा रहे है। आज देश आर्थिक महाशक्ति के साथ खेल महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इसका प्रमाण तब मिला जब कुछ समय पूर्व सम्पन्न एशियाई खेलो में हमारे खिलाड़ियो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 से अधिक पदक हासिल किये। यह विचार चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने ग्राम रोलाहेड़ा में स्वर्गीय राम चन्द्र गवारिया की स्मृति में राजस्थान गवारिया सेवा समिति द्वारा आयोजित गवारिया समाज की 17वीं संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित खेल प्रेमियो को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। इस दौरान विधायक आक्या ने बल्लेबाजी में अपने हाथ आजमा कर प्रतियोगिता को आरम्भ कराया।
उद्घाटन के अवसर पर पार्षद दिनेश गवारिया द्वारा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर सम्पूर्ण गवारिया समाज की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी। पार्षद गोपाल गवारिया ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि गवारिया समाज कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में सम्पूर्ण मेवाड़ से 15 टीम भाग लेकर अपने खेल कौशल का परिचय देंगी।
इस अवसर पर रोलाहैडा के पूर्व सरपंच गिरधर सिंह शक्तावत, पार्षद पूरण सिंह राणा, रतन सुखवाल, मृदुल जोशी एवं राजस्थान गवारिया समाज के अध्यक्ष बंशीलाल आसपुर, भंवर लाल, भैरु लाल, प्यार चन्द्र, पीरु लाल, गणपत निंबाहेड़ा, इंद्रमल मगलवाड राजू गवारिया उदयपुर, कैलाश, पिंटू सागवाड़ा, मुकेश निंबाहेड़ा, यशवंत गवारिया, राहुल गवारिया सहित बढ़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ