चित्तौड़गढ़। गंगरार ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरदा में सर्दी की अधिकता को देखते हुए मदन लाल कमला देवी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बालकों को 100 स्वेटर वितरित किये गये। ट्रस्ट के मदनलाल नामधर, प्रहलाद नामधर, शरद नामधर द्वारा स्वेटर वितरित किये गये। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्यारचंद गवारिया ने इसे एक पुनीत कार्य एवं मानवता की सेवा बताया। इस अवसर पर व्याख्याता, कैलाश चन्द शर्मा, कविन्द्र सिंह राठौड़, अध्यापक कमल दशोरा, अलका पुरोहित, माधवलाल सालवी, प्रहलाद राय सुथार, हमीद मो. मंसूरी उपस्थित थे। व्याख्याता कैलाशचन्द्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ