भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। असम में राहुल गांधी पर एफआईआर, मंदिर जाने से रोकने और भाजपा कार्यकर्ताओं से धक्का मुक्की के मामले को लेकर भीलवाड़ा एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष भावेश पुरोहित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। एनएसयूआई ने प्रदर्शन करते हुए असम के मुख्यमंत्री बिस्वा का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष पुरोहित ने बताया कि आज एनएसयूआई के द्वारा असम के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया है क्योंकि किसी भी राज्य में दूसरे राज्य का अगर कोई व्यक्ति आता है तो वह मेहमान होता है। बिस्वा ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी यात्रा पर पथराव किया और धक्का-मुक्की की। ये सारे ही कृत्य निंदनीय है। उन्होंने कहा- राहुल गांधी संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें संघर्ष करने देना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस शहर महासचिव निसार सिलावट, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अशफाक कुरैशी, जिला महासचिव राजकुमार खटीक, नवल गुर्जर, अतुल शर्मा, दिलखुश जाट, राहुल जाट, रवी खटीक, मोहित खोईवाल, तिलक राज खटीक, इरफान मीर, परमेश्वर माली, मोनु कोली, आजाद माली, कालु जाट, मोहित राजपुरा, प्रेम गुर्जर, गोविंद कोली, अमन खटीक, पप्पू खटीक, मनीष कोली, सावर जाट, दुर्गा शंकर बैरवा, नीरज, किशन मीणा छात्र नेता अजय बैरवा आदि लोग मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ