एलईडी पर देखा अयोध्या में भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या व टीम द्वारा सोमवार को कलेक्ट्री चौराहे पर अयोध्या में भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बढ़ी स्क्रीन पर दिखाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान बढ़ी तादाद में कार्यकर्ताओं व आमजन का हुजुम कलेक्ट्री चौराहे पर उमड़ा। आरम्भ में विधायक आक्या द्वारा ध्वज पताका फहराई गई। तत्पश्चात भजन कीर्तन के साथ जय श्रीराम के नारे से समूचा माहौल राममय हो गया। राम धुन पर कार्यकर्ता व आमजन नृत्य कर रहे थे तो विधायक आक्या भी स्वयं को थिरकने से नही रोक सके। अनेक छोटे बच्चे राम सीता का रूप धारण कर आए थे जिसकी शोभा देखते ही बनती थी। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई लोगों ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ एक दुसरे को बधाईयां दी तथा भव्य आतिशबाजी की गई। इस दौरान रामप्रसाद के रूप में लड्डू का प्रसाद बांटा गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समापन पश्चात विधायक आक्या ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ व आमजन का आभार व्यक्त करते हुए सांयकाल अपने अपने घरो में दीपदान कर विधानसभा क्षैत्र को अयोध्यामय बनाने का आहवान किया। विधायक आक्या की इस पहल की प्रत्येक शहरवासी ने सराहना की। इस अवसर पर पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व उप सभापति भरत जागेटिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भंवरसिह खरड़ीबावड़ी, रोहिताश्व जाट, अनिल ईनाणी, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, तेजपाल रेगर, विश्वनाथ टांक, शेलेन्द्र झंवर, भोलाराम प्रजापत, नवीन पटवारी, रामेश्वरलाल धाकड़, कमलेश आमेरिया, चुन्नीलाल माली, रवि विराणी, राजन माली, नीरज सुखवाल, राजेश मोची, मोनु सलुजा, सतपाल दुआ, प्रदीप बोहरा, पुनित शुक्ला, गोपाल सेन, शांतिलाल जाट, मुन्नालाल गुर्जर, मनोहर वैष्णव, दिपक वर्मा, पंकज सेन, चेतन भड़कतिया, गोपाल नीलमढ़ी, चेतन  खत्री, पंचायत समिति सदस्य घीसूलाल भांबी, सुनील रजक, दिनेश कोदली, जीवन कोदली, दिलीप बेनीवाल, उषा रांधड़, विमला गटियाणी, रेणु मिश्रा, सीमा जागेटिया, सुनीता शर्मा, मीनुकंवर सोलंकी, सहित बढ़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ