Type Here to Get Search Results !

महिला पार्षदो ने बोर्ड की मीटिंग में किया हंगामा


@माय सर्कल न्यूज़
कपासन, (अंकित वैष्णव)। नगर पालिका की साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। महिला पार्षदो ने अपने क्षैत्र में विकास कार्य नही होने को लेकर सदन में पालिका प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाएं हैं। सत्ता पक्ष के पार्षदो ने भी अपने वार्डो में कार्यादेश जारी होने के बाद भी काम नहीं  होने की बात कही। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष कन्यादेवी सोनी धरने पर बैठ गई। पार्षद सुनीता शर्मा ने परशुराम सर्कल बनाने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान विधायक अर्जुन लाल जीनगर सदस्यों को शांत करते हुए दिखाई दिये। पार्षद लता वैष्णव ने राजराजेश्वर सरोवर से गाजर घास हटाने व श्मशान मार्ग को दुरस्त करवाने की मांग की। पार्षद वंदना स्वर्णकार ने भी अपने वार्ड में विकास कार्य नही होने पर नाराजगी व्यक्त की। 
बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्षा मजुदेवी स्वर्णकार ने की। पार्षद अकिल शाह ने पालिका अधिशाषी अधिकारी की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाये। इसके अतिरिक्त सड़क, बिजली, पानी सफाई व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Add

Bottom Ad