चित्तौड़गढ़। बेगूं क्षेत्र के ठुकराई चौराहा पर अनियंत्रित होकर एक पिकअप के पलटने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं हादसे में 15 लोग घायल हो गए। सभी लोग एमपी से चित्तौड़गढ़ जिले के भटवाड़ा भैरू बावजी के यहाँ एक धार्मिक आयोजन में भाग लेने आए थे। घायलों को बेगूं अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में छः गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार बेगूं के ठुकराई चौराहे के पास रविवार दोपहर अनियंत्रित होकर एक पिकअप गाड़ी पलट गई जिससे उसमें सवार 15 जने गंभीर घायल हो गए। वहीं एक महिला सिंगोली एमपी निवासी जानी बाई पत्नी शंकरलाल गुर्जर की मौत हो गई।
छः गम्भीर घायल
हादसे में कल्याणी बाई, कांता गुर्जर, रेखा, शंकरलाल, गायत्री, बाली बाई गुर्जर को बेगूं से चित्तौड़गढ़ जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया। पिकअप गाड़ी में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी।
पिकअप गाड़ी में सवार सभी लोग सिंगोली मध्य प्रदेश से चित्तौड़गढ़ के पास भटवाड़ा भेरुजी देवस्थान पर रसोई के आयोजन में आए हुए थे। आयोजन के बाद वापस लौटते समय बेगूं थाना क्षेत्र में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। वहां मौजूद लोगों ने अपने निजी वाहन से बेगूं हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया। सूचना पर बेगूं पुलिस भी मौके पर पहुंची।
0 टिप्पणियाँ