स्काउट गाइड जिला मूल्यांकन एवं समन्वय समिति बैठक सम्पन्न


 

                                                                                    
चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय के तत्वावधान में जिला मुल्याकन एवं समन्वय समिति की बैठक स्काउट गाइड जिला मुख्यालय चित्तौडगढ पर राजराजेश्वर चौहान सहायक निदेशक सीडीओ कार्यालय चित्तौडगढ के मुख्य आतिथ्य एवं इन्द्रा गुप्ता सीबीईओ एवं पदेन प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर गाइड निम्बाहेडा  की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
चन्द्र शंकर श्रीवास्तव जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) चित्तौडगढ ने बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के सत्र 2022-23 के वार्षिक कार्यक्रमानुसार जिला मुख्यालय चित्तौडगढ की सत्र 2021-22 की उपलब्धियों की समीक्षा एवं सत्र 2022-23 का वार्षिक कार्यक्रम निर्धारण, लक्ष्य आवंटन व कार्ययोजना, राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी 2022, आदर्श स्काउट गाइड यूनिट संचालन योजना , इको क्लब योजना एवं स्काउट गाइड गतिविधियों के सक्रिय व प्रभारी संचालन हेतु स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पर जिला मूल्याकंन एवं समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
       बैठक में स्थानीय संघों को सत्र 2021-22 में आवंटित  लक्ष्यों एवं उपलब्धि की समीक्षा, सत्र 2022-23 का वार्षिक कार्यक्रम निर्धारण एवं अनुमोदन, संख्यात्मक व गुणात्मक वृद्धि पर चर्चा आदर्श स्काउट गाइड यूनिट योजना, इको क्लब योजना, आपदा प्रबंधन व ग्रुपों की संभाल, ग्रीष्मकालीन गतिविधियों में सहभागिता, कोटामनी, उद्योग व स्टीकर राशि पर चर्चा, ट्रेंनिंग कांउसलर और उनके अधीन ग्रुपों की सूची, विद्यालयों का यूआईडी पंजीकरण आदि विषयों पर विस्तार से चर्चाकर कार्ययोजना निर्धारित की गई।

मुख्य अतिथि राजराजेश्वर चौहान एडी प्रतिनिधि जिला मुख्यायुक्त स्काउट चित्तौडगढ ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक विद्यालय में स्काउट गाइड गतिविधि का संचालन किया जाना अनिवार्य है। इसके लिये कार्य योजना तैयार कर जुलाई माह मे अपंजीकृत विद्यालयों हेतु ग्रुप पंजीकरण अभियान चलाकर पंजीकृत किया जायेगा। अगस्त माह में स्काउट गाइड प्रभारी हेतु बिगनर्स कोर्स व बेसिक कोर्स प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिन विद्यालयों में स्काउट गाइड प्रवृत्ति संचालित नही होगी उनके संस्था प्रधान व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।

अध्यक्षीय उद्बोधन में इन्द्रा गुप्ता ने कहा कि स्काउट गाइड संगठन विद्यार्थियों को जीवन कौशल सीखने का अवसर प्रदान करता है। अतः इसका अक्षरतः संचालन किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर इन्द्र लाल आमेटा, अरविन्द मुन्दडा, सत्यनारयण सोमानी, प्रेमसिंह सिसोदिया, गणेश लाल सुथार, विद्याधर दशोरा, आशुतोष शर्मा, शीला दशोरा, सुनील कुमार डूंगरवाल, शम्भु लाल भट्ट, लुकमान हकीम रहमानी, देवकिनन्दन वैष्णव, सर्विस रोवर प्रियदर्शन चारण एवं युवराज तम्बोली, श्रीकांत शर्मा आदि उपस्थित थे। 

     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ