सांवलिया प्राकट्य स्थल पर दानपात्र से निकले 37 लाख से अधिक की राशि

भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। चौराहे पर प्राकृतिक स्थल श्रीसांवरिया सेठ की जन्म स्थल पर चौवदस मंगलवार के दिन भगवान सांवरिया सेठ की पूजा अर्चना कर सांवरिया सेठ का दानपात्र खोला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद सोनी ने बताया कि चौवदस के रोज मंगलवार के दिन सांवरिया सेठ का भंडार खोला गया। जिसमें भगवान सांवरिया सेठ की राजभोग आरती के पश्चात भंडार से 37 लाख 26 हजार 906 सो रूपये की राशि गिनती की गई। इस मौके पर मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, शंकर लाल जाट, रतन लाल जाट, रमेश शर्मा, प्रताप जाट, गिरधारी लाल मीणा व मंदिर कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं बड़ौदा बैंक की टीम की उपस्थिति में गिनती की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ