निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के जल संसाधन विभाग, जयपुर द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वर्ष 2021-22 की बजट उद्घोषणा में शामिल निम्बाहेड़ा उपखण्ड के ऊंचा बांध एवं नहर लघु परियोजना के लिए सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर 960.81 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। मंत्री आंजना के प्रयासों से स्वीकृत इस योजना से क्षेत्र में किसानों को सिंचाई में बहुत योगदान मिलेगा। इस योजना की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने पर क्षेत्र के किसानों एवं आमजन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं सिंचाई मंत्री महेंद्रजीत मालवीया के प्रति आभार प्रकट किया है।
निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ऊंचा ग्राम स्थित लघु बांध एवं नहर सिंचाई परियोजना के अंतर्गत जल संसाधन विभाग, जयपुर ने ऊंचा लघु सिंचाई परियोजना के जीर्णोद्धार एवं जीर्णोद्धार प्रस्ताव की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
जिसके लिए पूर्व सरपंच धीनवा रामेश्वर लाल मेनारिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामेश्वर सालवी, डोरिया सरपंच रमेश धाकड़, पूर्व सरपंच मंडला चारण सीपी चारण, बाबूलाल धाकड़ जावदा, अशोक धाकड़ जावदा, उदयलाल मेनारिया धीनवा, चंद्रेश शर्मा, गणपत नायक कचरिया खेड़ी, रानीखेड़ा सरपंच प्रतिनिधि श्यामलाल जाट, पूर्व उपसरपंच किशनलाल धाकड़, वार्ड पंच कैलाश धाकड़, सोहनलाल मेघवाल, नजीर खान, रतन बंजारा, कालू खां, लाला खां ऊंचा, पितराज चारण मंडला चारण, पंकज मेनारिया, सत्यनारायण मेनारिया धीनवा, जीवन आंजना, देवीलाल आंजना, शौकीन टेलर, राजमल रेगर, अनिल कुमावत एवं राजेश तेली सहित क्षेत्रीय कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं सिंचाई मंत्री महेंद्रजीत मालवीया के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया है।
0 टिप्पणियाँ