भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। भादसोडा चौराहे पर प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर के सामने ब्रिज ऊपर खड़े ट्रेलर के पीछे मोटरसाईकिल घूसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश पिता लाल कुमावत उम्र 25 वर्ष निवासी राजगढ़ मंगलवाड की तरफ से चित्तौड़ की तरफ जा रहा था। स्प्लेंडर मोटरसाईकिल ब्रिज के ऊपर खड़े ट्रेलर गाड़ी नंबर 06 आर. जे. जी.सी. 2237 के पीछे घुस गई। जिससे बाईक सवार कमलेश कुमावत गम्भीर घायल हो गया। सूचना पर भादसोड़ा थाना से एएसआई गोपाल सिंह, पुनमचंद, सुरेश कांस्टेबल मौके पर पहुंचे। नेशनल हाईवे के हाईवे एंबुलेंस ने गम्भीर घायल व्यक्ति को भादसोडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के शव को सांवलिया हॉस्पिटल मंडफिया की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मृतक के परिवारजनों को इसकी सूचना दी।
भादसोडा पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया। मौके से ट्रेलर ड्राइवर फरार हो गया। नेशनल हाईवे एंबुलेंस ड्राइवर मिट्ठू लाल जोशी एवं महेश बैरागी की टीम ने शव को सांवलियाजी हॉस्पिटल मंडफिया पहुंचाया। बताया जा रहा कि ट्रेलर ड्राईवर मंदिर के सामने सिक्स लेन पर ही ट्रेलर को खड़ा कर दर्शन को चला गया।
0 टिप्पणियाँ