डूंगला, (विमल नलवाया)। अखिल भारतीय धनगर गाडरी समाज ब्लॉक डूंगला का प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह शनिवार को एलवा माता जी में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा।
समाज के तहसील अध्यक्ष धनराज गाडरी ने बताया कि इस सम्मान समारोह में गाडरी समाज में डूंगला ब्लॉक के राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कक्षा 5 व 8 में ए ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं कक्षा 10 और 12 में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान एक बैठक का भी आयोजन किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में समाज के जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ एवं कार्यकारिणी पदाधिकारी, वरिष्ठ समाज जन, जनप्रतिनिधि आदि भाग लेंगे। प्रतिभा सम्मान के लिए संबंधित विद्यार्थियों को अपनी अंक तालिकाएं गुरुवार सायं पांच बजे तक अध्यक्ष गायरी के मोबाइल पर पहुंचानी होगी।
0 टिप्पणियाँ