डूंगला, (विमल नलवाया)। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ उपशाखा डूंगला के चुनाव निर्वाचन अधिकारी मुक्ता लोठ एवं प्रकाश गर्ग के निर्देशन में संपन्न हुए।
निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर दुर्गेश शर्मा, मंत्री गिरीश शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश चंद पुरोहित, जिला प्रतिनिधि मोहम्मद खलील शेख तथा सदस्य राजमल डांगी, रतनलाल चौधरी, मदनलाल धाकड़ को मनोनित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने कहा कि संघ ने जो दायित्व मुझे सौंपा है उसका निर्वाहन पूर्ण निष्ठा के साथ करता रहूंगा। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण को शपथ दिलाई गई।
0 टिप्पणियाँ