चित्तौड़गढ़। शहर के प्रतापनगर स्थित एलबीएस स्कूल के बच्चों ने राजीव गांधी पार्क में योग किया। स्कूली बच्चों को योगभ्यास करवाकर समाज को योग के महत्व से रूबरू करवाया। इस दौरान टीचर्स ने स्कूली बच्चों को प्रतिदिन योग करने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर स्कूल की टीचर्स हेमा राठौड़, दिलखुश सौलंकी, रजनी डांग, रश्मी उपाध्याय, सुनीता पारीक, अर्चना कास्त, भावना गहलोत, मोनिका चूंडावत सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ