चित्तौड़गढ़,(सलमान)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निंबाहेड़ा नगर इकाई द्वारा सात दिवसीय ‘प्रहार-2022’ मिशन साहसी कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम झुलेलाल भवन में आयोजित हुआ।
लक्ष्मीनारायण कुमावत ने बताया कि ‘प्रहार-2022’ मिशन साहसी कार्यक्रम के शिविर आ आयोजन 15 जून से 21 जून किया गया। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री होशियार सिंह मीणा व प्रान्त सह मंत्री रतन वैष्णव का प्रवास रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित व कर हुआ।
प्रथम उद्बोधन प्रान्त सह मंत्री का रहा जिसमे उन्होंने बताया कि शिविर में छात्राओ को सेल्फ डिफेंस, दंड प्रवाह, कोशल विकास व योग सूर्यनमस्कार ,ताडासन ,त्रिकोणासन ,उष्ट्रासन, वक्रासन, गोमुखालन कन्धरासन भुजगासन वक्षासन शशाकालन अर्धमत्स्येन्द्रासन अर्धहलासन धनुरासन योगाभ्यास आदि का प्रशिक्षण कराया जिसमे 220 से अधिक छात्राओ ने भाग लिया और आत्मरक्षा के गुर सिखे
दितीय उद्बोधन राष्ट्रीय मंत्री का हुआ जिसमें उन्होंने छात्राओं वर्तमान स्थिती को बताते हुए कहा राजस्थान ही एक ऐसा प्रदेश है जो छात्राओं व बेटियों पर हो रहे अत्याचार में भारत में सबसे पहले आता है और जो राजस्थान सरकार है। वह इन बातो को नजरअंदाज कर रही और इसी कारण विद्यार्थी परिषद ने पूरे देश भर में मिशन साहसी के नाम से एक कार्यक्रम चला रहे हैं। जिसमें अभी तक परिषद ने लाखों छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार कर दिया है।
तृतीय उद्बोधन श्रीचन्द्र कृपलानी का हुआ। जिसमें उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी छात्राओं का मनोबल बढाया और सभी कार्यकर्ताओं को सुन्दर व सफल कार्यक्रम के लिए आभार भी व्यक्त किया।
समापन कार्यक्रम में सात दिवस से सिखाये गये योग, आत्मरक्षा गुर, दण्ड प्रहार का समापन समारोह में सभी छात्राओ ने अपनी प्रस्तुती दी। जिसमें 6 से 23 वर्ष तक की छात्राओ ने भाग लिया। सभी अतिथियों ने योग शिक्षका अनुषा कुमावत का आभार व्यक्त किया।
इसी दौरान जिला संयोजक महेंद्र सिंह, काना रावत, नगर मंत्री लक्ष्यराज सिंह, कोलेज ईकाई अध्यक्ष यश टांक, संस्कार जैन, गणपत मेघवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ