ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 4 गिरफ्तार, 5 हजार से अधिक की राशि ज़ब्त

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने सट्टा खेलते 4 सटोरियों को गिरफ्तार कर पांच हजार से अधिक की राशि जब्त की हैं। निम्बाहेड़ा कोतवाली थानाधिकारी कैलाश चन्द्र सोनी पुनि के सुपरविजन में सउनि सूरज कुमार, कानि रतन सिंह, अमित, अशोक की टीम का गठन कर की टीम थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा हो गस्त कस्बा निम्बाहेडा करता हुआ रेलवे फाटक निम्बाहेडा पहुंचा। जहां पर मुखबिर से सूचना मिली की कल्याणपुरा नदी के घाट पर कुछ लोग ताश के पत्तो पर जुआ खेल रहे है। वगैरा सूचना मुखबिर की विश्वसनीय होने से सहायक उप निरीक्षक
सूरज कुमार मय जाप्ता कल्याणपुरा नदी के घाटर पर पहुंचे। जहां पर चार व्यक्ति ताश के पत्तो पर जुआ सट्टा खेलते नजर आये जो पुलिस जाप्ते को देखकर भागने लगे।
पुलिस ने घेरादेकर पकड़ा। पुलिस ने
बाबूलाल पिता अम्बालाल कीर उम्र 45 साल निवासी कल्याणपुरा, मदन पिता जग्गु कोली उम्र 47 साल निवासी कल्याणपुरा, गोविन्द पिता रामचन्द्र कीर उम्र 21 साल निवासी कल्याणपुरा, राजु पिता श्यामलाल कीर उम्र 22 साल निवासी कल्याणपुरा होना बताया। जिनकी नियमानुसार तलाशी ली चारों के कब्जे से 5020 रूपये नकद व 52 ताश पते जब्त किये। उक्त चारों को सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर रूपये दांव पर लगाकर जुआ खेलने के अनुज्ञापत्र बाबत् पूछा गया तो अनुज्ञा पत्र होना नही बताया। ताश के पतों पर रूपये का दाव लगा एक को लाभ एक को हानि पहुचाने का खेल रहे थे जिनको गिरफ्तार किया जाकर थाने पर लाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ