पहुंना, (आजाद मंसूरी)। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ (पंजी.) जयपुर जिला शाखा चित्तौड़गढ़ उपशाखा राशमी के चुनाव बुधवार को मरमी माता परिसर मरमी में संपन्न हुए। जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक रामेश्वर लाल जाट व चुनाव अधिकारी राहुल मीणा द्वारा चुनाव कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई। ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर हीरा लाल चाष्टा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,महामंत्री जमना लाल रैगर, जिला प्रतिनिधी विक्रम सिंह भाटी निर्वाचित हुवे।नवनिर्वाचित सदस्यों को ग्राम विकास अधिकारी संघ के विधान और नियमों के अनुसार समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलवाई गई।चुनाव में देवकिशन भाट,मदन लाल शर्मा, जुगराज मीणा, रामलखन मीणा, पूर्व ग्राम विकास अधिकारी शंभू लाल भारती व मदन लाल नायक आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ