सात वर्ष की नाबालिग बालिका के साथ छेडछाड़ का आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सात वर्ष की नाबालिग बालिका के साथ छेडछाड़ के आरोपी
को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की हैं। 21 जून को थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थीया ने रिपोर्ट दी की मेरे लडके की पुत्री व पुत्र घर के बाहर खेल रहे थे कि मेरे पडोसी प्रहलाद कीर मेरे लडके की
पुत्री को अपने घर में लेकर चला गया व उसके साथ छेडछाड़ की जिस पर मेरा पोता दौड़कर मेरे पास आया व मैं मौके पर पहुंची व किवाड खटखटाया व चिल्लाई तो वह मेरी पोती को वही छोड़कर बाहर
भाग गया है। जिस पर कपासन थाना पर प्रकरण दर्ज किया गया। कार्यवाही पुलिस घटना की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति जैन
आईपीएस के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशसिंह सांदू व पुलिस उप
अधीक्षक कपासन श्रीमती गीता चौधरी के सुपरवीजन में फुलचन्द पुनि एसएचओ थाना कपासन मय टीम के मौके पर पहुंचा व अभियुक्त की तलाश की। अभियुक्त प्रहलाद कीर घटना के बाद अपने घर से
फरार हो गया था। जिस पर एसएचओ मय टीम द्वारा आसूचना व मुखबीरान की मदद से कपासन थाना क्षेत्र के अभियुक्त प्रहलाद कीर पिता प्यारा कीर उम्र 27 साल की मालूमात कर अभियुक्त को डिटेन कर थाने पर लाकर पुछताछ की गई। पुछताछ कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मुल्जिम से घटना के सम्बन्ध में गहन पुछताछ जारी है।
कार्यवाही करने वाली टीम ओमप्रकाश ओला उनि, सुनील चौधरी कानि न 699, 
कैलाश कानि न 442, दिनेश कुमार कानि न 357 और  चिंकी महिला कानि न 479 आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ