चप्पल में छुपाकर एक किलो एमडी ले जाते एक युवक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। श्रीमति प्रिति जैन पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धरपक्कड़ के अभियान में बुधराम आर. पी. एस. वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ के निकटतम सुमरविजन में गोवर्धन सिंह उ.नि. थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ मय जाब्ता द्वारा मुखबीर की सूचना पर रोड़वेज बस स्टेण्ड चित्तौड़गढ़ से रमेश पिता रामप्रताप
विश्नोई जाति विश्नोई उम्र 23 साल निवासी गोदावास खुर्द थाना कल्याणपुर जिला बाड़मेर के कब्जे शुदा बेग से कुल एक किलो एम.डी. अवैध मादक पदार्थ जब्त की गई। प्रकरण दर्ज किया जाकर प्रकरण संख्या 264/ 2022 धारा 8 / 22 एनडीपीएस एक्ट में दज कर अनुसंधान
उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार हरेन्द्र सिंह उ.नि. थानाधिकारी थाना सदर चित्तौड़गढ़ द्वारा किया जा रहा है।
पुलिस ने रमेश पिता रामप्रताप विश्नोई जाति विश्नोई उम्र 23 साल निवासी गोदावास खुर्द थाना कल्याणपुर जिला बाडमेर को गिरफ्तार किया हैं। कार्यावाही करने वाली टीम में गोवर्धन सिंह उ.नि. थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, कन्हैया लाल कानि 1371, बलराम कानि 1568, रवि कुमार कानि 1565 व मुकेश कुमार 1451 आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ