एक पिस्टल मय जिंदा कारतूस, एक मोटरसाईकल सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। निकुंभ पुलिस ने एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया हैं।एसपी प्रीति जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू निर्देशन में अवैध हथियारों की बरामदगी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उप अधीक्षक वृत बडीसादड़ी नगेन्द्र कुमार आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थाना क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु गुरुवार को यशंवत सोलंकी उ.नि थानाधिकारी थाना निकुम्भ के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठीत टीम मुशताक खान कानि.57, कानि. बिरमाराम 886, अरविन्द कुमार 987, विकास 223, अशोक 810, नरेन्द्र 1496 ने अभियुक्त दिलखुश उर्फ दिल्लु पिता पप्पु जाति बांछडा उम्र 21 वर्ष निवासी पिपलिया रूण्डी थाना मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश को गिरफतार कर एक पिस्टल मय 01 जिंदा कारतूस व एक मोटर साईकल प्लसर को जब्त कर प्रकरण संख्या 121/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ