चित्तौड़गढ़, (सलमान)। श्री जैन दिवाकर महिला मण्डल सैंती के चुनाव श्री संघ की अनुमति तथा उपप्रवर्तक डाॅ. सुभाष मुनि म.सा. के सानिध्य में सम्पन्न हुए। मण्डल की संरक्षक श्रीमती कुसुम भड़कत्या और वर्तमान अध्यक्षा दिलखुश खेरोदिया की निश्रा में मण्डल के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से आगामी दो वर्ष के लिए श्रीमती सरोज नाहर को अध्यक्ष, श्वेता सेठिया को महासचिव तथा भावना कोठारी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्षा ने कार्यकारिणी का गठन करते हुए संरक्षक पद पर कुसुम भड़कत्या, दिलखशु खेरोदिया, मंजु चण्डालिया, उपाध्यक्ष इन्द्रा मेहता, मंजु मेहता, सहमंत्री दिव्या भड़कत्या, रेखा कांठेड़, शिक्षा मंत्री रेखा जारोली, शांता बड़ाला, सांस्कृतिक मंत्री पिंकी बोलिया, रेणु सेठ तथा प्रचार प्रसार मंत्री पद पर आशा कोठारी, रेणु भड़कत्या को नियुक्त किया। पदाधिकारियों तथा मण्डल सदस्यों द्वारा स्वागत करते हुए नवनियुक्त कार्यकारिणी को संघ और मण्डल की निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
0 टिप्पणियाँ