डूंगला (विमल नलवाया)। उपखंड क्षेत्र में शनिवार को मेगा टीकाकरण डे आयोजित किया जाएगा जिसके तहत सभी आयु वर्ग में टीकाकरण किया जाएगा।
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी माधव सिंह मीणा एवं खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि शनिवार को 12 वर्ष, 15 वर्ष, 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का प्रथम व द्वितीय डोज व प्रिकॉशन थर्ड डोज के टीके लगाए जाएंगे। इसके तहत डूंगला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र बड़वाई, भाणपा, बिलोट, फलोदड़ा, किशन करेरी, सेठवाना, रावतपुरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकारड़ा, उप स्वास्थ्य केंद्र भाटोली बागरियान, भाटोली गुजरान, नौगावां, सेमलिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलवाड़, उप स्वास्थ्य केंद्र अरनेड़, बिलोदा, मोरवन, नाड़ाखेड़ा, पालोद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संगेसरा, उप स्वास्थ्य केंद्र ईडरा, नंगावली व नेगड़िया में टीकाकरण किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ