भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। मंगलवाड़ चौराहें पर बडीसादडी विधायक ललित ओसवाल की पुत्री की शादी में कई भाजपा के दिग्गज नेता इस शादी समारोह में शामिल हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को बड़ीसाड़ी विधायक ललित ओसवाल की पुत्री की शादी हुई।
शादी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया, चित्तौड़गढ सांसद सीपी जोशी, पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंन्द्र कृपलानी, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, मावली विधायक धर्म नारायण जोशी, प्रतापगढ़ के विधायक रामलाल मीणा, हिम्मत सिंह झाला, उदय लाल डांगी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक एवं चित्तौड़गढ जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, प्रतापगढ़ के पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सुरेंद्र कुमार बोरदिया व एवं जिला परिषद सदस्य, प्रधान व बडीसादडी विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी ने दूल्हे-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।
0 टिप्पणियाँ