महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति ने 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन


चित्तौड़गढ़। बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर चित्तौड़गढ़ पहुंचे। 
डॉ. चंद्रभान के सर्किट हाउस पहुंचने पर शाम को जिला संयोजक, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के दिलीप नेभनानी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. गोपाल सालवी, कमलेश पोरवाल ने मुलाकात की एवं ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, राज्यमंत्री एवं अध्यक्ष धरोहर संरक्षण प्रोन्नति बोर्ड भी उपस्थित रहे। ज्ञापन में डॉ.गोपाल सालवी ने बताया कि 20 सूत्रीय क्रियान्वयन राज्य स्तरीय समिति के द्वारा प्रतिपादित विभिन्न सूत्रों के तहत सूत्र संख्या दो के तहत जिले की सभी स्वायत्त शासन इकाइयों में जन शक्ति केंद्रों की स्थापना की बात कही गई वही सूत्र संख्या तीन के तहत योग्य वांछित भूमिहीनों की पहचान कर बंजर भूमि आवंटन की मांग की गई। सूत्र संख्या नौ के तहत शिक्षा विभाग के द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर भारत जोड़ो अभियान के तहत डॉ. सुब्बाराव स्मृति पुस्तकालय की स्थापना करने की मांग की गई ताकि प्रतियोगी छात्र -छात्राओं को लाभान्वित किया जा सके। 
सूत्र संख्या दस के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यको के  कल्याणनार्थ विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं समीक्षा की एवं  जिले में अनुसूचित जाति वित्त निगम विभाग के पुनर्गठन की मांग एवं संबंधित अधिकारी लगाने की मांग की गई एवं सूत्र संख्या तेरह के तहत शहरी निर्धन परिवारों को अपनी भूमि का पट्टा देने के बाद आवास बनाने हेतु नगर परिषद के द्वारा ऋण की व्यवस्था करने की मांग की गई। चित्तौड़ शहर के विभिन्न नालों के निर्माण सहित कृषि भूमियों पर बसी कॉलोनियों मै जल प्लावन को देखते हुए चित्तौड़ शहर में 15 करोड का ड्रेनेज प्रोजेक्ट स्वीकृत कराने की मांग की गई। इस दौरान महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लॉक सहसंयोजक कमलेश पोरवाल, कपासन ब्लॉक सह संयोजक अंबालाल शर्मा, किसान नेता बालूराम चित्तौड़िया, युवराज श्रीमाली आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ