अर्बन बैंको का राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न : सहकारिता में जन विश्वनीयता महत्वपूर्ण जिम्मेदारी- अमित शाह

नई दिल्ली/चित्तौड़गढ़। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह  ने अर्बन बैंको के विज्ञान भवन नई दिल्ली में गुरुवार को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए कहा की सहकारिता में जन विश्वशनीयता को बनाए रखना सहकारी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हैं जिसे सहकारिता से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता को निभानी चाहिए। उन्होंने कहा की विकास एक चुनौती है एवम सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी विकास के लिए सहकारिता को जोड़ना होगा । वर्ष 2047 में आजादी की शताब्दी वर्ष तक हम सभी क्षेत्रों में सम्पूर्ण विश्व में अग्रणी हो यह सहकारिता से ही संभव हे।उन्होंने विश्वास दिलाया कि अब अर्बन बैंको के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार नही होगा। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बी एल वर्मा, नेफकब के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिंद्र भाई मेहता ने भी संबोधित करते हुए कहा की सहकारिता से समृद्धि संभव हैं।
 चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक लिमिटेड की चेयरपर्सन विमला सेठिया संस्थापक अध्यक्ष डा आई एम सेठिया,निदेशक हस्ती मल चोरडिया राधेश्याम आमेरियां, चांद मल नन्दावत प्रबंध मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर रिजर्व बैंक के निदेशक सतीश मराठे, नेफकब राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिंद्र भाई मेहता  सहकार  भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा उदय जोशी, केंद्रीय सहकारिता सचिव ज्ञानेंश कुमार सहित कई सहकारी प्रतिनिधियों से भेंट कर चित्तौड़गढ़ अर्बन कोपरेटिव बैंक की प्रगति की जानकारी दी। चेयरपर्सन विमला सेठिया के अनुसार समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डा भगवत  के कराड व राष्ट्रीय सहकारी संघ व इफको के अध्यक्ष दिलीप भाई संघानी ने भी सहकारिता को मज़बूत करने की आवश्यकता जताई। 


सौ वर्ष  से पूरे करने वाले बैंको का सम्मान  
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित भाई शाह ने देश के 1534 में से 195 बैंको ने सो वर्ष पूर्ण कर चुके बैंको का सम्मान भी किया। राष्ट्रीय स्तर पर अर्बन बैंको की कुल जमाए पांच लाख करोड़ व ऋण तीन लाख करोड़ है लेकिन यह कुल बैंक जमाओ का 3.25% व 2.69% ही है जिसे बढ़ाने व संस्थागत परिवर्तन करने पर जोर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ