औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चित्तौड़गढ़ में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित


चित्तौड़गढ़। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चित्तौड़गढ़ में वर्ष 2022-23 / 24 में डीजल मेकेनिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग, असिस्टेंट वायरमेन, वेल्डर एवं प्लम्बर आदि व्यवसायों में प्रवेश हेतु  आवेदन ई - मित्र / एस.एस.ओ.आईडी . के माध्यम से आमंत्रित किये जा रहे है।
प्रवेश प्रभारी राकेश कुमार मेनारिया औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि आवेदन की अन्तिम तिथि 8 जुलाई है। संस्थान में दिये जाने वाले प्रशिक्षण में महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। अधिक जानकारी हेतु संस्थान से सम्पर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ