लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन नाबालिग डिटेन व दो अभियुक्त गिरफ्तार, लूट के 95 हजार बरामद

निम्बाहेड़ा। गत 21 जून को प्रार्थी शंकर उर्फ दुर्गा शंकर पिता शिवनारायण शर्मा निवासी बोराखेड़ी थाना सदर निम्बाहेड़ा ने हास्पीटल निम्बाहेड़ा पर रिपोर्ट पेश की कि 21 जून को दोपहर में मेरे कुएं पर ट्रैक्टर चला रहा था कि मेरे गांव का प्रकाश पिता नंदलाल शर्मा ने उसके मोबाइल से मेरे मोबाइल पर फोन कर बताया कि बडोली चौराहा के पास माडल स्कूल के सामने पडत जमीन के वहां पर मैं व गोपाल पिता बाल मुकुन्द शर्मा निवासी बोराखेडी दोनों बैठे थे। उसी दौरान वहां पर 3 व्यक्ति एक मोटर साईकिल काले कलर की लेकर आए व गोपाल के पास एक लाख रूपया जो कि लूटने लगे जिनका विरोध किया तो उन लोगों ने जान से खत्म करने की नियत से उनके पास चाकू था जिससे वार किया तो गोपाल के पेट में लगा जिससे खून निकलने लग गए बदमाश गोपाल की पेंट की जेब में रखे एक लाख लूट लिए व उनके पास एक मोबाइल था जो भी ले लिया गोपाल जी निचे गिर गए बदमाश मौके से मोटर साईकिल से भाग गए। 
 वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान प्रहलाद सिंह स.उ.नि. के जिम्मे किया। एसपी श्रीमति प्रीति जैन द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराध चोरी, लूट की घटना की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कैलाश चन्द सांदू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व आशीष कुमार पुलिस उप अधीक्षक महोदय वृत निम्बाहेडा के मार्गदर्शन में मन तुलसीराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये नारूलाल उप निरीक्षक, प्रहलाद सिंह स.उ.नि., हैड कानि सुन्दरपाल, कानि नरेश कुमार, कानि सुनील कुमार टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा हास्पीटल निम्बाहेड़ा पहुंच पीडितों का मेडीकल कराने हेतु एम.ओ. साहब को तेहरीर दी गई। तदोपरान्त पता चला कि पीडित गोपाल शर्मा के साथ हास्पीटल आये अन्य घायल प्रकाश शर्मा जिसने की घटना के बारे में जानकारी दी थी। जो हास्पीटल से गायब हो गया है। घटना के तुरन्त बाद हास्पीटल से प्रकाश शर्मा के गायब होने से घटना को लेकर प्रकाश शर्मा पर संदेह हुआ। प्रकाश शर्मा की सरगर्मी से तलाश कर प्रकाश २ार्मा को पकडा जाकर गहनता से पूछताछ की गई, तो चैकानें वाले तथ्य सामने आये। प्रकाश शर्मा जो कि मजरूह गोपाल का परिवार में भतीजा लगता है जिसकी जानकारी में था कि गोपाल निम्बाहेड़ा से समिति बदली के लिये एक लाख रूपये उधार लायेगा। जिससे रूपये लूटने के लिये घटना से पहले अपने ही गांव के एक नाबालिग लडके के साथ गोपाल के निम्बाहेडा से रूपये लाते वक्त लूटने की बात कहीं तो नाबालिग लडके ने बापू बस्ती निम्बाहेड़ा से अपने नाबालिग दोस्तों को बुलवाया व तीनों ने बारोखेड़ी चौराहे पर लूट की योजना बनाई एवं योजना मुताबिक 21 जून को गोपाल निम्बाहेडा से रूपये उधार लेने गया। जिसके साथ प्रकाश शर्मा भी था व जैसे ही गोपाल ने रूपये एक लाख उधार लिये कि प्रकाश ने योजना मुताबिक अपने नाबालिग दोस्तों को बुलाया व प्रकाश ने गोपाल को बीयर पीने के बहाने रास्ते में बडोली माधोसिंह चौराहे के पास पड़त जमीन सरकारी में ले गया व अपने दोस्तों को उसकी लोकेशन की सूचना दी। जिस पर बापू बस्ती का नाबालिग लडका अपने परिचित नाबालिग लडके व लखन बंजारा को साथ लेकर एक एच.एफ. डिलक्स मोटर साईकिल पर प्रकाश द्वारा बताई लोकेशन पर पहुचें वहां पर गोपाल के साथ जानलेवा हमला कर गोपाल से एक लाख रूपये लूट लिये घटना में गोपाल के सिर व पेट में गंभीर चोट आई अभियुक्त प्रकाश, लखन व तीन नाबालिग लडको द्वारा षडयंत्र पूर्वक योजनाबद्व तरीके से लूट की घटना को अंजाम दिया। प्रकाश शर्मा की निशादेही से अन्य अभियुक्त लखन पिता तेजल बंजारा उम्र 24 साल निवासी इन्द्रा कोलोनी मंदसौर थाना वायडीनगर मंदसौर हाल इण्डस्ट्री ऐरिया निम्बाहेडा थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा को गिरफतार किया एवं प्रकरण की घटना में शामिल तीन नाबालिगों को डिटेन कर उनसे लूटी गई राशि में से 95 हजार रूपयें व एक मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल एवं एक चाकू जब्त किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त में प्रकाश पिता नंदलाल शर्मा उम्र 23 साल निवासी बोराखेडी थाना सदर निम्बाहेडा, लखन पिता तेजल बंजारा उम्र 24 साल निवासी इन्द्रा कोलोनी मंदसौर थाना वायडीनगर मंदसौर एम.पी. हाल इण्डस्ट्री ऐरिया निम्बाहेडा थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया हैं। वहीं  तीन नाबालिगों को भी डिटेन किया गया। 
खुलासा करने वाली टीम में तुलसीराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, नारूलाल उप निरीक्षक, प्रहलाद सिंह स.उ.नि., सुंदरपाल हैड कानि, नरेश कुमार कानि, सुनील कुमार कानि आदि शामिल थे। 
 उक्त घटना का खुलासा करने में सुन्दरपाल हैड कानि व  नरेश कुमार कानि., हरविन्दर सिंह कानि का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ