निम्बाहेड़ा। एसपी प्रीति जैन द्वारा अवैध हथियारों की धरपक्कड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सांदू व आशीष कुमार वृताधिकारी वृत निम्बाहेड़ा के सुपरविजन में कैलाश चन्द्र सोनी पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा द्वारा सूरज कुमार स.उ.नि. मय पुलिस जाब्ता की टीम गठित की गई। उक्त टीम को मुखबीर सूचना मिलने पर बस स्टेण्ड निम्बाहेड़ा पर दो व्यक्ति खड़े हुये हैं जो अवैध हथियारों की सप्लाई करते है। जिनके पास अवैध हथियार है जिनको बैचने की फिराक में खड़े हुए है। जिस पर सूरज कुमार स.उ.नि. मय जाब्ता कानिस्टेबल अमित, विजय, अशोक, रतन के साथ थाने से रवाना हुए बस स्टेण्ड निम्बाहेड़ा पहुंचे जहां पर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के दो व्यक्ति खडे हुये नजर आये जो पुलिस जाब्ता को देखकर भागने लगने जिनका पिछा करने पर एक व्यक्ति पकड़ गया। जिसका नाम पता पुछने पर उक्त व्यक्ति बाल अपचारी होना ज्ञात आया। जिसकी नियमानुसार तलाशी ली गई तो बाल अपचारी के पास एक अवैध पिस्टल एवं एक जिन्दा कारतुस मिला। बाल अपचारी ने भागने वाले साथी व्यक्ति का नाम पता रोहित पिता राजु पूर्बिया निवासी रानीखेड़ा होना बताया। बाल अपचारी ने पुछताछ पर उक्त अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतुस तबरेज खान निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा से खरीदकर लाना बताया हैं। मामले हाजा में रोहित पूर्बिया व तबरेज खान की तलाश जारी है। पुलिस टीम में सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक विजय अमित कुमार अशोक कुमार रतन आदि शामिल थे। उक्त कार्यवाही में कानिस्टेबल विजय का विशेष योगदान रहा है।
0 टिप्पणियाँ