शराब के दो ब्रांड के 34 कार्टुन जब्त, एक अभियुक्त नामजद

 
निम्बाहेड़ा। एसपी प्रीति जैन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कायर्वाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब की सप्लाई करने वालों के विरुद्ध निगरानी रख की गई कार्यवाही।
एसपी ने बताया कि कैलाश सिंह सांदू एएसपी व आशीष कुमार वृताधिकारी निम्बाहेडा के निदेर्शन में थानाधिकारी कैलाश चन्द्र सोनी पु.नि. के सुपरविजन में स.नि मदनलाल, हैडकानि विनोद कुमार, कानि. रमेश विश्नोई, जीतराम, जगदीश, राजेन्द्र सिंह की टीम का गठन कर अवैध शराब सप्लाई करने वालो पर निगरानी रखकर कार्यवाही हेतू निर्देशित किया गया। जिस पर जरिये मुखबिर विनोद कुमार हैडकानि को सुचना मिली कि रतनलाल पिता गोपाल लाल जाति आंजना निवासी मरजीवी ने अपने कब्जे शुदा नोहरे में अवैध शराब रख रखी है।
मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर टीम मरजीवी गांव में रतनलाल के नोहरे पर पहुंची। मुखबिर द्वारा दी गई सुचना का एक व्यक्ति गांव से बाहर कोटडी कला जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित नोहरे का दरवाजा खोलकर खड़ा नजर आया जो पुलिस जाप्ता वाहन को देख कर नोहरे के पिछे बने दरवाजे से खेतों की ओर भाग गया जिसकी टीम द्वारा तलाश की गई। मगर रात्रि का समय होने व अन्धेरा होने से वह नही मिला। टीम द्वारा नियमानुसार नोहरे की तलाशी ली गई तो नोहरे में बने चद्दरों के निचे खाकी रंग के काटुर्न रखे नजर आये। जिस पर उक्त कार्टूनों को खोलकर देखा तो अन्दर अलग-अलग दो ब्राड की शराब के पव्वे भरे हुए मिले जिनकी गिनती की गई तो राॅयल विस्की के 14 कार्टून जिसमें कुल 672 पव्वे व ग्लोबज स्प्रिट राणा के 20 कार्टून जिसमेंं 960 पव्वे भरे मिले, उक्त शराब के काटुर्न अवैध होने से नियमानुसार जब्त किये गये। अभियुक्त रतनलाल पिता गोपाल लाल जाति आंजना निवासी मरजीवी को नामजद किया जाकर तलाश व अनुसंधान जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ