कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन : जीवन में सफलता के लिये कौशल जरूरी- प्रमोद दशोरा

चित्तौड़गढ़, (सलमान)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में राजकीय पुरूषार्थी उच्च माध्यमिक विद्यालय पाडनपोल चित्तौड़गढ़ पर 17 मई से 25 जून 2022 तक संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह 23 जून 2022 को स्काउट गाइड जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ पर प्रमोद कुमार दशोरा अति. जिला परियोजना समन्वयक समसा के मुख्य आतिथ्य, इन्द्र लाल आमेटा लीडर ट्रेनर स्काउट, अखिलेश श्रीवास्तव, हेमेन्द्र कुमार सोनी एवं आर्टिस्ट मुकेश शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य एवं चन्द्र शंकर श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) चित्तौड़गढ़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।  
चन्द्र शंकर श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट), चित्तौड़गढ़ ने बताया कि कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर के अन्तर्गत 23 जून 2022 को समापन समारोह के अन्तर्गत प्रदर्शनी, दर्शक दीर्घा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। समापन समारोह के अवसर पर संभागयों द्वारा निर्मित सामग्री की प्रदर्शनी लगाकर अपने कौशल का परिचय दिया। इससे पूर्व अतिथियों का तिलक लगाकर, संगठन का स्कार्फ पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। माॅ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर समापन समारोह का आगाज हुआ। कार्यक्रम के अन्तर्गत संभागियों द्वारा गणेश वन्दना, राजस्थानी, बाॅलीवुड व क्लासिकल गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। 
समापन समारोह के अवसर पर संभागियों के लिये रंगोली, मेंहन्दी, फैंसी ड्रेस एवं मेकअप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संभागियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता कर अपनी प्रतिभा व अभिव्यक्ति की प्रस्तुतियाॅ देकर सभी का मन मोह लिया। 
मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार दशोरा, ए.डी.पी.सी. समसा ने संभागियों के द्वारा तैयार किये गये सजावट की सामग्री की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुये कहा कि जिस व्यक्ति में कौशल होता है वो व्यक्ति कभी भी असफल नहीं हो सकता। सफल व्यक्ति अपने कौशल के दम पर ही कठिनाईयों का सामना करते हुये अपना मार्ग प्रशस्त करता है। भारत को विश्व गुरू बनने के लिये प्रत्येक व्यक्ति को कौशल में दक्ष होकर देश के विकास में अपना योगदान देना जरूरी है। स्काउट गाइड गतिविधि के माध्यम से बालक-बालिकाओं में आत्म विश्वास, स्वाबलम्बन, समय की पावन्दी, संस्कार, साहस, नेतृत्व, पशु-पक्षी व प्रकृति प्रेम, भाईचारा, समाजसेवा व देशभक्ति जैसे गुणों के साथ-साथ कौशल कला का विकास होता है, जिससे कि वे एक सुनागरिक के रूप में तैयार होकर देश व समाज के लिये समर्पित होकर सेवा कर सकें। 
उन्होंने स्काउट गाइड जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ द्वारा संचालित अभिरूचि शिविर के सफल संचालन के लिये सभी प्रशिक्षकों को बधाई व शुभकामनायें देते हुये भविष्य में ऐसे ही निरन्तर सेवायें देते रहने के लिये कहा। 
विशिष्ट अतिथि इन्द्र लाल आमेटा लीडर ट्रेनर ने अभिरूचि शिविर के आरम्भ होने के इतिहास, उपयोगिता व महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि ग्रीष्मावकाश में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने, उनमें श्रम के प्रति निष्ठा, स्वावलम्बन, आत्मविश्वास, सुनागरिकता आदि गुणों के विकास की दृष्टि से ग्रीष्मकालीन अभिरूचि एवं कौशल विकास अभिरूचि़ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कई वर्षों से किया जाता रहा है। कौशल विकास शिविर को लघु उद्योग व व्यवसायिक शिक्षा से जोडकर देखा जाये तो आप अपने परिवार का अनावश्यक खर्च कम कर परिवार की आय में सहयोग प्रदान कर सकते हैं। 
विशिष्ट अतिथि अखिलेश श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि ग्रीष्मकालीन अभिरूचि व कौशल विकास शिविर बालक-बालिकाओं को समय का सदुपयोग कर, उनकी प्रतिभा को निखार कर उन्हें आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करने व मार्ग दर्शन प्रदान करने का सुअवसर उपलब्ध कराता है। शिविर के अन्तर्गत संभागियों को कौशल विकास गतिविधियों के साथ -साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व विकास में योगदान दिया है। 
शिविर के अन्तर्गत 22 मई 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर संगोष्टी व बस्सी ट्रैकिंग, 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर निबन्ध प्रतियोगिता में रिद्धी मून्दड़ा, अंजली कुशवाह, तृतीय स्थान दीपिका प्रजापत ने एवं चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में क्रमश अंजली कुशवाह, पूनम कुशवाह, दीपिका प्रजापत व जूनियर वर्ग में अंकित कुशवाह, दिव्यांश कुशवाह व आदित्य गोस्वामी, 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता में अंजली कुशवाह, रोशनी कुशवाह, ऋषि रजक एवं समापन समारोह के अवसर पर रंगोली में अंजली कुशवाह, रोशनी कुशवाह, नन्दिनी माली, मेंहन्दी में नेहा खत्री, दीपिका प्रजापत, आस्था सालवी, मेकअप प्रतियोगिता में वर्षा खत्री, ईशा छीपा, दीपिका प्रजापत एवं फैंसी डैस प्रतियोगिता में चिराग सैन व दीपिका प्रजापत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 
स्थानीय स्वयं सेवी संस्था अमर विकास समिति के संस्थापक एवं रोवर लीडर हेमेन्द्र कुमार सोनी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलब्ध में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये।  इस अवसर पर प्रशिक्षक व स्काउटर विनोद कुमार मून्दड़ा, हेमन्त पुरोहित, सुनील सोमानी, शोभना शर्मा, सुनीता अग्रवाल, सुमित्रा शर्मा, आयुषी बजाज, यशोदा कुमावत, ज्योति मेघवाल, अंशुल शर्मा, रमेश चन्द्र सेन, रोवर  युवराज तम्बोली, गाइड दीपिका कुशवाह, अंजली कुशवाह, रोशनी कुशवाह, स्काउट जयराज गोस्वामी, तरूण राव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्काउटर हेमन्त पुरोहित एवं आभार सुनील सोमानी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ