चित्तौड़गढ़, (सलमान)। भारतीय जनता पार्टी चित्तौड़गढ़ जिला कार्यसमिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में 30 जून को प्रात:10 :15 बजे से प्रारंभ होगी।
जिलाध्यक्ष गौतम दक ने बताया कि जिला कार्यसमिति के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी एवम विशिष्ट अतिथि जिला संगठन प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय होंगे।
जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने विज्ञप्ति में बताया कि जिला कार्यसमिति में पूर्व कैबिनेट मंत्री, सांसद,विधायक गण,जिला पदाधिकारी एवम कार्यसमिति सदस्य,प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य , विशेष आमंत्रित सदस्य,पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रधान, चेयरमैन, जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ