उदयपुर हत्याकांड मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्यवाही की मांग

चित्तौड़गढ़। उदयपुर में मंगलवार को हुई नृशंस हत्या सहित राजस्थान में पिछले कुछ समय से ऐसी ताकतों में हो रही बढ़ोतरी पर रोक लगाने एवं दोषियों को फांसी व प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
जानकारी देते हुए राष्ट्रीय छात्र परिषद जिलाध्यक्ष घनश्याम साहू ने बताया कि मंगलवार को उदयपुर में जिहादी मानसिकता वाले तत्वों ने मात्र एक स्टेटस के विरोध में दुकान में घुसकर सरेआम गला काट कर हत्या कर दी तथा वीडियो जारी कर दशहत फैलाई, जिससे समस्त हिन्दू समाज में कड़ा रोष उत्पन्न हो गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें ऐसे दोषियों को तुरन्त फांसी की सजा एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की हैं।
इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष राहुल माली, एएचपी नगर उपाध्यक्ष दीपक साहू, अजय बनवार, गणेश तेली, शिवाजी प्रखण्ड संयोजक लोकेश सोनी, अंकित कुमावत, कमल माली, भेरूलाल साहू, पिन्टू साहू, दिनेश माली, कन्हैयालाल तेली, अभिषेक राव सहित संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ