डूंगला, (विमल नलवाया)। उपखण्ड के मंगलवाड़ चौराहा पर निम्बाहेड़ा रोड पर स्थित ज्वेलर्स की दुकान का शटर गैस कटर से काट कर तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की गश्त टीम के पहुचने से चोर मोके से भाग छुटे। चोरों ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। घटना क्रम से लगता है कि चोरों ने पहले रेकी की होगी उसके बाद वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। दुकान मालिक राजमल जाट ने बताया कि अगर वो शटर तोड़ने में कामयाब हो जाते तो बहुत बड़ा नुकसान हो जाता। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आस पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे है तथा संदिग्धों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ