चित्तौड़गढ़, (सलमान)। कपासन तहसील की करजाली ग्राम पंचायत के सूरतपुरा गांव के ग्रामीणों ने बन्द पड़े स्कूल को खोलने की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। वार्डपंच कालुराम गाडरी ने बताया की हमारे गाँव सुरतपुरा में 2014 से प्राथमिक विद्यालय गाँव सुरतपुरा है जो बन्द है। गाँव में करीबन 100 बच्चे है जो शिक्षा से वंचित है। इसी सत्र में स्कूल को चालू कराने की मांग की हैं। इस अवसर पर समता संगठन से कार्यकर्ता जवाहर लाल मेघवाल, महेश कंजर, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत करजाली प्रभूलाल भील, परिवर्तन विकास सेवा संस्थान से अजय बैरवा, गाँव सुरतपुरा से डालू गाडरी, शंकर गाडरी, रमेश भाट, सुरेश सरगरा, डालू भील, लालू सालवी व अन्य ग्रामीण शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ