चित्तौड़गढ़। उपखंड क्षेत्र बेगूं के बिछोर में निर्माणाधीन एक होटल की छत गिर जाने से एक महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार बिछोर में सरपंच पति राकेश गुर्जर द्वारा राजमार्ग पर होटल का निर्माण करवाया जा रहा था। करीब 6 माह पूर्व निर्मित हुई होटल के नीचे प्लास्टर का काम चल रहा था। दोपहर का समय होने से मजदूर भोजन कर रहे थे, एक मजदूर महिला निर्माणाधीन होटल की छत के नीचे सो रही थी। इसी दौरान होटल की छत भरभरा कर नीचे गिर गई। हादसे में मजदूर महिला सीमा पुत्री शंकर लाल रेगर छत के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग राहत एवं बचाव के लिए दौड़ पड़े।
इसी दौरान दो जेसीबी मशीनों से छत के मलबे को हटाकर नीचे दबी घायल महिला को निकालकर चिकित्सालय पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पारसोली थाना अधिकारी लोकपाल सिंह अपने पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे एवं राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। इसी दौरान उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा, उपपुलिस अधीक्षक रतनाराम देवासी भी मौके पर पहुंचे एवं ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। इस दौरान सामने आया कि निर्माणाधीन होटल में छत के पिलर ईटों से बनाए गए थे, जो छत का वजन नहीं जेल पाए और छत नीचे गिर गई।
खबर से संबंधित विजुअल खबर के साथ में सेंड किए गए हैं l
रिपोर्टर :- राजकुमार राईवाल, बेगूं
0 टिप्पणियाँ