डबोक एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम राजे का भव्य स्वागत

निम्बाहेड़ा। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमति वसुंधरा राजे सिंधिया का बुधवार को महाराणा प्रताप हवाई अड्डा डबोक उदयपुर एयपोर्ट पर पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कृपलानी से वार्ता कर क्षेत्रीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी ली। 
निम्बाहेड़ा क्षेत्र से पूर्व मंत्री कृपलानी के साथ स्वागतकर्ता में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, भाजयुमो जिला अध्यक्ष महेन्द्र जाखड़, पूर्वी मण्डल महामंत्री शैलेन्द्र पाटीदार, राजेश धाकड़, उपाध्यक्ष मनोहर जाट, विनोद धाकड़, नगर मण्डल उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, किसान मोर्चा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष कैलाश सिंह झाला, ऊंखलिया सरपंच ऊंकारलाल धाकड़, सरपंच प्रतिनिधी अशोक जाट, राधेश्याम टेलर केली, एसटी मोर्चा अध्यक्ष अम्बालाल मीणा, प्रतापगढ़ पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, पूर्व  सभापति कमलेश डोसी, पूर्व छोटीसादड़ी नगर अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, पार्षद सुमित शर्मा, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, महामंत्री शंकर सिंह, यशवंत मेनारिया भावलिया, भरत मेनारिया धीनवा, सुनील कारूण्डा, विकास राठी मांगरोल, निर्भयराम धाकड़ टाई, महेश चारण अरनिया, सुनिल कुमावत गादोला, केली बुथ अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं शंकरलाल गाडरी बरडा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ