निंबाहेड़ा। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ के सप्तदश कल्याण महाकुंभ के अंतिम दिवस मंगलवार को ठाकुरजी की संध्या आरती से लेकर शयन आरती तक भक्तों की लम्बी-लम्बी कतारे लगती रही। यूं तो भरी दोपहरी में भी अपने आराध्य के दिव्य दर्शन के लिए दूर दराज से आए हजारों भक्त मौजूद थे, लेकिन दर्शनार्थियों का देर रात्रि तक तांता लगा रहा। हर कोई कल्याण नगरी के राजाधिराज की मनमोहिनी अद्भुत छवि को अपने नैत्रों में बसाने के लिए आतुर दिखाई दिया। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि अब तक के कल्याण महाकुंभ के मुकाबले इस वर्ष का महाकुंभ जहां ऐतिहासिक रहा, वहीं ठाकुरजी ने चमत्कारिक दर्शन देकर भक्तों को निहाल कर दिया।
विशाल एलईडी के फलस्वरूप विहंगम झांकी देखने को मिली
ठाकुरजी के दिव्य दर्शन के दौरान अपेक्षा से कई अधिक भक्तों के आगमन को देखते हुए वेदपीठ की ओर से छायाकार योगेश शर्मा एवं उनके साथियों द्वारा मंच पर लगाई गई विशाल एलईडी के फलस्वरूप मातृ-पितृ पूजन, यज्ञ की पूर्णाहुति, मंदिर पर ध्वजारोहण, आचार्य वीरेन्द्रकृष्ण दौर्गादत्ती के आशीवर्चन, स्वामी सुदर्शनाचार्य के प्रवचन, महाराज कुमार लक्ष्यराजसिंह के औजस्वी उद्बोधन, ठाकुरजी के दिव्य दर्शन सहित सभी कार्यक्रमों की आकर्षक झलक एलईडी के माध्यम से प्रदर्शित करने से लोगों को अनोखे आनंद की अनुभूति हुई।
0 टिप्पणियाँ