एफसीआई वर्कर्स यूनियन का 9वें दिन भी धरना जारी


चित्तौड़गढ़। फूड काॅर्पोरेशन ऑफ इण्डिया वर्कर्स यूनियन द्वारा श्रमिक विरोधी स्थानान्तरण को लेकर दिया जा रहा धरना बुधवार को नौवें दिन भी जारी रहा। धरने को सम्बोधित करते हुए सीमेन्ट वक्र्स एम्पलाइज यूनियन के महामंत्री कालुराम सुथार ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम आगार प्रबन्धक चन्देरिया ने श्रमिक विरोधी नीति अपनाते हुए भारत के तमाम श्रम कानूनों का उल्लंघन किया, हायर एण्ड फायर कानून अपनाया। 13 जून को नोटिस चस्पा जो आदेश पारित किया उसका भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है। मोदी सरकार ने जो चार श्रमिक कोड जारी किया उसका श्रमिक विरोध कर रहे हैं। एफसीआई प्रबन्धन ने हायर एण्ड फायर कानून श्रमिकों पर थोपने का प्रयास किया है। धरने को बालुराम डांगी, बाबू खां, डालचन्द, जाकिर खां, मोवन खां ने भी सम्बोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ