आम मुस्लिम महिला मोर्चा ने किया विरोध-प्रदर्शन, नूपुर शर्मा को गिरफ्तारी की मांग


चित्तौड़गढ़, (सलमान)। आम मुस्लिम महिला मोर्चा के जास्मिन बानो ने बताया कि गत दिनों बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिन्दल के द्वारा इस्लाम धर्म के धर्मगुरू पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के विरूद्व अभद्र टिप्पणी कर पूरे विश्व के मुसलमानो की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई। इसके लिए पूरे विश्व के मुसलमानो मे रोष व्याप्त हुआ है। इसको लेकर आम मुस्लिम महिला मोर्चा की ओर से राष्टपति महोदय के नाम जिला कलेक्टर चितौडगढ को ज्ञापन सोपकर नुपुर शर्मा और नवीन जिन्दल की गिफ्तारी की मांग की गयी। इससे पूर्व आम मुस्लिम महिला मोर्चा की तरफ कलेक्टी चौराहे पर भारी तादाद मे महिलाएं एकत्रित हुई और जोरदार नारेबाजी कर मानवश्रृखंला बना कर नुपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान जास्मिन बानो, रिजवाना बानो व कुनुल पठान ने बताया कि किसी भी धर्म के विरूद्व कोई टिप्पणी नही करनी चाहिए और न ही किसी धर्म गुरू का अपमान करना चाहिए। भारत वर्ष में हिन्दु, मुस्लिम, सिख, ईसाई की एकता और अखण्डता की पूरे विश्व में भारतवर्ष की मिसाल दी जाती है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व भडकाऊ और अभद्र टिप्पणी द्वारा इस भाईचारे को खत्म करना चाहते हैं। ऐसे लोगो के विरूद्व कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। इसके पश्चात आम मुस्लिम महिला मोर्चा की ओर से राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला कलेक्टर चितौडगढ को ज्ञापन सौपा गया।
इस दौरान जास्मिन बानो, कुनुल पठान, रिजवाना बानो, सरकार आपा, यास्मिन बानो, सना खान, खजीजा बानो, हसीना बानो, जमीला बानो, नाजिया बानो, शबाना बानो, शबनम खान, ताहिरा खान, हिना बानो, जिनत बानो, चांद बी, शहनाज बानो, रईसा बानो, आइशा खान, साबरा, सारा बानो, अतैया खान, महफुज बानो, रूकैया बानो, शमीम बानो, तब्बसुम बानो, तरन्नुम बानो, कलसुम बानो, जमीला बानो, और भी सैकडो की तादाद मे महिलाऐं उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ