प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ


चित्तौड़गढ़। शहर के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रेमनगर चित्तौड़गढ़ में प्राथमिक कक्षाओं हेतु प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है।
प्रधानाचार्य शहरी क्षेत्र शंकुल प्रभारी रापुउमावि चित्तौड़गढ़ शंभुलाल भट्ट ने बताया कि निदेशालय बीकानेर के निर्देशों की पालना में कक्षा 1 के लिए 30 सीट, कक्षा 2 की 7 खाली सीट, कक्षा 3 में 6 खाली एवं कक्षा 5 की 2 खाली सीट के लिए आवेदन पत्र 2 जुलाई से 6 जुलाई तक स्थानीय विद्यालय के कार्यालय से प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा करवाए जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र उपलब्ध सीटों से ज्यादा होने पर लॉटरी द्वारा चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची 7 जुलाई को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करके 8 जुलाई को लॉटरी द्वारा अभ्यर्थियों का चयन कर चयनितों की सूची 9 जुलाई को नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जावेगी एवं हर सेक्शन में विद्यार्थियों की संख्या 30 होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ