जिला पर्यावरण समिति की बैठक में चित्तौड़गढ़ को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की तैयारी



चित्तौड़गढ़। जिला पर्यावरण समिति की बैठक जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल की अध्यक्षता में समिति कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में एक जुलाई 2022 से चिह्नित सिंगल यूज प्लास्टिक आइटम्स के उत्पादन, इम्पोर्ट, स्टॉकिंग, वितरण, बिक्री व उपयोग पर रोक के संबंध में रोड मेप तैयार किया गया। इसके साथ ही चित्तौड़गढ़ जिले को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जनजागरण अभियान की रूपरेखा तय की गई। जिला कलक्टर ने नगर परिषद आयुक्त सहित जिले की सभी नगरपालिका के सभी अधिशाषी अधिकारियों को स संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में आमजन को जागरूकर करने के लिए वार्ड स्तर पर अभियान चलाया जाए। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप, अन्य सोशल मीडिया के माध्यम के जरिये अधिक से अधिक प्रसार करें। 01 जुलाई, 2022 से उक्त आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध संबंधित नगर निकायों द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

इन पर रहेगा प्रतिबंध

बैठक के क्षेत्रीय अधिकारी राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल ने बताया कि प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की डण्डियां, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, पॉलीस्टाइरिन (थर्माकोल) की सजावटी सामग्री, प्लास्टिक से बनी प्लेटें, कप, गिलास, कटलरी जैसे कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे तथा मिठाई के डिब्बों, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट पैकेट के इर्द गिर्द लपेटने या पैक करने वाली फिल्म, 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक/पीवीसी बैनर, स्टीलर्स, थर्माकोल से बनी प्लेटे, कप, गिलास आदि प्रतिबंधित रहेंगे।  
बैठक में राजकीय विभागों एवं व्यवसायिक-औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा मानसून में पौधारोपण लक्ष्य की प्रगति रिपोर्ट, राजकीय विभागों एवं व्यवसायिक-औद्योगिक प्रतिष्ठानों हेतु मानसून सत्र वर्ष 2022-23 में पौधारोपण लक्ष्य आवंटन की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
बैठक में उपवन संरक्षक, उपवन संरक्षक (वन्यजीव), क्षेत्रीय अधिकारी, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, आयुक्त नगर परिषद एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ