चित्तौड़गढ़, (सलमान)। शंभूपुरा थाना क्षेत्र के सावा कस्बे में आबादी भूमि के पट्टे को लेकर ग्राम पंचायत के कर्मचारी व सरपंच के साथ गालियां व झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की हैं। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम सावा में अनीस पिता अब्दुल सत्तार एवं जावेद खान पिता स्व. मोहम्मद शेर खान के मध्य आबादी
भूमि के प्लॉट का विवाद हैं। जिसकी जांच शंभुपुरा थाने द्वारा करवाई जा रही हैं। शंभुपुरा थाने द्वारा ग्राम पंचायत से मौके की वास्तविक रिपोर्ट मंगवाई गई। ग्राम
पंचायत द्वारा मौके की वास्तविक रिपोर्ट व ग्राम पंचायत के रिकोर्ड की स्थिति से शंभूपुरा थाने को अवगत कराया गया। ग्राम पंचायत के रिकोर्ड में उक्त पट्टा नही
मिला। 23 जून को अनीस मोहम्मद पिता अब्दुल सत्तार ग्राम पंचायत सावा में आया और ग्राम पंचायत के कर्मचारी भारत सिंह ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच कन्हैयालाल मेघवाल को भद्दी गालियां के साथ धमकी दी और झुठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। बड़ी संख्या में सावा के लोग चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पहुंच जिला पुलिस अधीक्षक को अनीस पिता अब्दुल सत्तार द्वारा किये गए
परिवाद की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की हैं।
0 टिप्पणियाँ