चित्तौड़गढ़, (सलमान)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेवाड़ विश्वविद्यालय गंगरार के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने चित्तौड़गढ़ के किले पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा आयोजित योग शिविर में हिस्सा लिया और योग किया। गौरतलब हो कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की मंजूरी के बाद 21 जून 2015 से प्रति वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बार पूरा देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मन रहा है। ऐसे में भारत के लिए इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पूरे देश में योग के महत्व और उसकी जागरूकता बताने के लिए विशाल संख्या में देश भर में योग शिविर लगाया गया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा मेवाड़ विश्विद्यालय को भी आमंत्रित किया गया। इस योग शिविर में मेवाड़ विश्वविद्यालय की तरफ से योग शिविर का समन्वय योग विभागाध्यक्ष जयवीर सिंह और सुरभि शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. सोनिया सिंगला, डॉ. सुमित कुमार पाण्डेय, डॉ० राजर्षि कसौधन, कपिल नाहर, राज सिंह, दुष्यंत कुमार, ओम राम चौधरी सहित विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने योग शिविर में हिस्सा लिया और योग किया।
0 टिप्पणियाँ