बड़ीसादड़ी में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने पीएम मोदी का फूंका पुतला


चित्तौड़गढ़। बड़ी सादड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी द्वारा नगर के घंटाघर चौराहे पर ईडी एवं अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मुस्तफा बोहरा एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष दिलीप चौधरी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अभय कुमार मेहता, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश धाकड़, पूर्व सरपंच जगदीश टेलर नगर, पार्षद सुनील सिंह चौहान, भंवर लाल रेगर, राजेंद्र सिंह गहलोत, पार्षद प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन, मनोज साहू, अंबालाल गुर्जर, अब्बास बोहरा, निलेश सर्राफ, घनश्याम धाकड़, दरियाव सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ