चित्तौड़गढ़। भाणुजा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह शक्तावत के नेतृत्व योग शिविर संपन्न हुआ। राव दिनेश सिंह खरदेवला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि योग करने से छात्र जीवन में अनुशासन एवं एकाग्रता का विकास होता है जिससे अध्ययन में मन लगना, मानसिक तनाव के साथ कई हद तक शारिरिक व्याधियों से बचा जा सकता है। नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार दाधीच ने प्रणायम सूर्य नमस्कार, भ्रामरि, कपालभाति आदि का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक ओम प्रकाश लौहार, मंजीत सिंह एवं कई अभिभावक उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ