राष्ट्रीय बजरंग दल ने मनाया स्थापना दिवस


चित्तौड़गढ़, (सलमान)। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के चार वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय बजरंग दल नगर शाखा द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया।
नगर उपाध्यक्ष राहुल माली ने बताया हजारेश्वर महादेव मंदिर में परशुराम मित्र मंडल द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हजारेश्वर महादेव मंदिर महंत चंद्र भारती महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित किया। राष्ट्रीय महिला परिषद विभाग अध्यक्ष इंद्रा सुखवाल ने सत्संग मंडली का भगवा उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अमृत माली ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के स्थापना के दो वर्ष में हमने अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद संस्थापक डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व राष्ट्रव्यापी संगठन संपूर्ण भारत के सभी प्रांतों सहित नेपाल तक पहुंचा दिया। कोरोना काल जैसी महामारी में करोड़ों लोगों के भोजन व परिवहन की व्यवस्था में संगठन अग्रिम पंक्ति में रहा। आदिवासी, नक्सली इलाकों में जनजागरण अभियान चला कर लाखों हिंदुओ को धर्मान्तरण से बचाया जा रहा है। चित्तौड़ जिले में भी महामारी के समय राष्ट्रीय बजरंग दल के बजरंगियों ने प्रण लिया हमारे होते हुवे हम किसी को भूखा नही सोने देंगे और पचास हजार से अधिक भोजन पैकट का वितरण किया। गत वर्ष हिंदुस्तान जिंक द्वारा अवैध जल दोहन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया।
राष्ट्रीय छात्र परिषद जिला अध्यक्ष घनश्याम साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुवे कहा सनातन धर्म संस्कृति राष्ट्र के लिऐ हम अपने प्राण न्यौछावर करने से भी पीछे नहीं रहेंगे। कार्यक्रम उद्योगपति हरीश ईनाणी, शिवप्रकाश लोढ़ा, लोकेश साहू, अंकित कुमावत, लोकेश सोनी, हिमांशु जैन, सोनू सुथार, राजेश सुथार, मनीष वैष्णव, कुलदीप, रोहित माली, महेश, सागर सोनी, कुलदीप जागेटिया, गोपाल सूर्या, पुनित चपलोत, सोमेश छीपा, लोकेश शर्मा, हर्षित, हितेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ