भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। के मंगलवाड़ इलाके में आज दोपहर में एक निजी बस पलटने से दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। मनमोहन बस बड़ीसादड़ी से फतहनगर जा रही थी। रास्ते में मंगलवाड़ से कुम्हार खेडा गांव के पास अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। आस पास के गांवों के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और बस से घायलों को निकाला।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को आकोला, मंगलवाड और भादसोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उपचार कर गम्भीर घायलों को 108 की एंबुलेंस से चित्तौड़गढ सांवरिया हॉस्पिटल रेफर किया गया। जिसमें टीना पिता प्रभु लाल सरगरा निवासी करजाली उम्र 16 वर्ष, शांता पिता मोहनलाल निवासी करजाली उम्र 15 वर्ष, हेमंत पिता भागीरथ मेनारिया निवासी करजाली उम्र 17 वर्ष, सुमित पिता शोभा लाल मेनारिया निवासी करजाली, कृष्णा पिता प्रभु लाल उम्र 30 वर्ष निवासी करजाली को चोटें आई हैं। यह सभी एक ही गांव के निवासी हैं।
मौके पर मंगलवाड़ थाना अधिकारी मौके पर पहुंचकर घायलों को अलग-अलग हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। मंगलवाड थाना अधिकारी ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
0 टिप्पणियाँ