चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी चोरी के मामले में महज 12 घण्टे में अभियुक्त को धरदबोचा। उसके कब्जे से बोलेरो गाड़ी भी बरामद की हैं। एसपी श्रीमती प्रीति जैन
ने बताया कि 24 जून को प्रार्थी दिलीप धाकड पिता मांगीलाल धाकड
उम्र 22 साल निवासी कन्जाडा थाना मनासा जिला नीमच एमपी ने एक लिखित
रिपोर्ट इस आशय कि पेश की कि वह सुबह सेठ रघुवीर तेली की
बोलेरो गाडी आर. जे. 09 टी ए 2331 जो महेश पुरम जीयो कम्पनी एफआर टी
रूम पर खडी थी। जिसको कोई अज्ञात बदमाशान चुरा कर ले गये है। वगैरा
रिपोर्ट पर प्रकरण सख्या 374 / 22 धारा 379 भादस में दर्ज कर अनुसंधान
सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक के जिम्मे किया गया। घटना को एसपी
श्रीमती प्रीति जैन ने गम्भीरता से लेते हुए प्रकरण में चोरी माल मशरूका
बोलेरों की बरामदगी हेतु कैलाश सिंह सांदू एएसपी व आशीष कुमार वृताधिकारी निम्बाहेड़ा के निर्देशन में 24 जून को कैलाश चन्द सोनी पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा के सुपरविजन में सउनि सूरज कुमार, कानि अशोक, अमित कुमार, रतनसिंह, ज्ञानप्रकाश की टीम का गठन किया जाकर प्रकरण में अज्ञात बदमाशान की तकनिकी सहायता से तलाश की गई एवं सूचना संकल की गई। इसी दौरान सउनि सूरज कुमार को जरिये मुखबिर खास से सुचना मिली कि मामले हाजा का चोरी बोलेरो वाहन प्रतापगढ़ बस स्टेण्ड के साईड में खड़ा कर एक संदीग्ध व्यक्ति अन्दर बैठा हुआ है जो बोलेरों को किन्ही अन्य जगह पर बेचने की फिराक में
इन्तजार कर रहा है। वगैरा सूचना पर टीम द्वारा प्रतापगढ़ बस स्टेण्ड पहुॅच
मुताबिक मुखबिर सुचना के मामले हाजा का चोरी बोलेरो वाहन व बोलेरों में
चालक सीट पर बैठे व्यक्ति को घेरा देकर बोलेरो वाहन को बरामद किया।
बोलेरों के चालक अभियुक्त जितेश पिता कालूराम जाति जाट उम्र 21 साल
निवासी चाकूडा थाना भादसौड़ा जिला चितौड़गढ़ को नियमानुसार बाद अनुसंधान
के गिरफ्तार किया, जिससे पुछताछ जारी है।
पुलिस टीम में सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक कानि अशोक, अमित कुमार, रतनसिंह ज्ञानप्रकाश आदि शामिल थे।
सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक द्वारा आसुचना संकलन कर कार्यवाही
में अहम भुमिका निभाई।
0 टिप्पणियाँ